फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Officials do not sit regularly at the Panchayat office.

Haridwar News: पंचायत घर में नियमित नहीं बैठते ग्राम पंचायत विकास अधिकारी

Sat, 29 Aug 2026 04:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Officials do not sit regularly at the Panchayat office.
- खंड विकास अधिकारी से ग्रामीणों ने शिकायत की, कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। बादशाहपुर के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पंचायत घर में नियमित रूप से नहीं बैठने और ग्रामीणों की समस्याएं नहीं सुनने की शिकायत खंड विकास अधिकारी, बहादराबाद से की है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी फोन भी रिसीव नहीं करते हैं। इसके चलते जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, आवास, शौचालय और राशन कार्ड सत्यापन जैसे कार्यों के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बादशाहपुर जनसंख्या के लिहाज से बड़ी पंचायत होने के साथ न्याय पंचायत भी है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पंचायत घर में बैठने का कोई निश्चित दिन और समय निर्धारित नहीं है। पंचायत भवन के नोटिस बोर्ड पर भी अधिकारी के बैठने का रोस्टर या सूचना चस्पा नहीं की जाती है। इससे ग्रामीणों को अधिकारी के पंचायत घर में आने की जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पंचायत घर में बैठने के लिए सप्ताह में एक दिन निश्चित किया जाए और इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाए। साथ ही नियमित जनसुनवाई कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए जाएं। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीएम, सीडीओ और जिला पंचायत राज अधिकारी को भी भेजी गई है। शिकायत करने वालों में आशीष कुमार सैनी, कमल सैनी, कुंज शर्मा, अनिल कुमार, सुशील कुमार, सोनू कुमार और राधेलाल सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed