सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One arrested for making fake admit card and appearing in board exam

Haridwar News: फर्जी प्रवेशपत्र बनाकर बोर्ड परीक्षा दिलाने में एक गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
One arrested for making fake admit card and appearing in board exam
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर छात्रा से परीक्षा दिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों से धनराशि लेकर पास कराने का झांसा दिया था और फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया और उसके स्थान पर दूसरी छात्रा को परीक्षा दिलवा दी। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि 24 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद में हाईस्कूल परीक्षा के दौरान प्रतिरूपण का मामला प्रकाश में आया था। इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर की गई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तीन युवक और चार युवतियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पूरे आगे की जांच शुरू की गई। बृहस्पतिवार को चंगेज निवासी ज्वालापुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वयं को ज्वालापुर स्थित अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल का प्रिंसिपल बताया। साथ ही द सक्सेज प्वॉइंट नाम से व्हाट्सएप/सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए ऑनलाइन कोचिंग चलाने की बात भी स्वीकार की। उसने ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों से परीक्षा पास कराने के नाम पर धनराशि ली और एक अन्य छात्रा की फोटो का उपयोग कर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया।
उसी प्रवेश पत्र के आधार पर वास्तविक परीक्षार्थी की जगह दूसरी छात्रा को परीक्षा में बैठाया गया। मामले में रावली महदूद स्थित सावित्री शिक्षा सदन की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी को धोखाधड़ी, कूटरचना और सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
----------------
क्या अन्य लोगों तक भी पहुंचेंगे पुलिस के हाथ
बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़े में एक की गिरफ्तारी के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि क्या परीक्षा में अन्य सात छात्र छात्राओं को शामिल कराने वाल्स अन्य लोगों तक भी पुलिस के हाथ पहुंचेंगे। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी की भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed