{"_id":"69e771f3da54dbb0040ed9d4","slug":"the-monk-was-beaten-to-death-with-sticks-and-stones-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147766-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: डंडे और पत्थर से वार कर साधु को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: डंडे और पत्थर से वार कर साधु को मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में डंडे और पत्थर से हमला कर एक साधु को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देकर नेपाली मूल का व्यक्ति मौके से फरार हो गया। साधु की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की मध्यरात्रि की है। दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के अंडरपास के ऊपर हाईवे के बीच एक बाबा पर नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने डंडे और पत्थर से हमला बोल दिया। ये देखते ही कुलदीप निवासी मोहनपुरा रुड़की, हाल दीनदयाल पार्किंग रोड़ीबेलवाला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े करीब 45 वर्षीय साधु को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी नवीन सिंह चौहान की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X