फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth attacked after being waylaid; FIR registered against seven people

Haridwar News: रास्ता रोककर युवक पर किया हमला, सात लोगों पर प्राथमिकी

Wed, 08 Jul 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 08 Jul 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked after being waylaid; FIR registered against seven people
- पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

पथरी। धनपुरा में पुरानी रंजिश के चलते युवक का रास्ता रोककर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, रामकुमार निवासी रामपुर रायघाटी, कोतवाली लक्सर ने तहरीर में बताया कि चार जुलाई की सुबह उसका भाई सतीश मोटरसाइकिल से जौलीग्रांट अस्पताल जा रहा था। धनपुरा स्थित टूटी पुलिया के पास मोहित, हिमांशु, मोहित निवासी ग्राम धारीवाला, थाना पथरी, अमित, मिथुन, रॉबिन और सचिन निवासी रामपुर रायघाटी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि मोहित ने लोहे की रॉड से सतीश के सिर पर वार किया। बचाव में दोनों कलाइयों की हड्डियां और एक अंगुली टूट गई। अमित ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। हिमांशु ने लाठी से हमला किया जबकि मोहित ने धारदार हथियार से वार कर उसका होंठ फाड़ दिया साथ ही उसकी पैर की हड्डी भी टूट गई। राहगीरों के मौके पर पहुंचने पर सभी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल सतीश को पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed