फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth attacked with a knife and an iron rod in Katarpur; condition critical

Haridwar News: कटारपुर में युवक पर चाकू और सरिये से हमला, हालत गंभीर

Mon, 26 Oct 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 26 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a knife and an iron rod in Katarpur; condition critical
चार लोगों पर घात लगाकर हमला करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


पथरी। थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में एक युवक को रास्ते में रोककर चाकू और सरिये से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर, पेट, मुंह और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, अंजू निवासी कटारपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति राजू कुमार 22 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे गांव में दिलीप के घर से रुपये लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे अमित, रोहित, टिंकू और आकाश ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद चारों ने चाकू और लोहे के सरिये से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में राजू के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उनका हाथ सूज गया और पेट, मुंह व दोनों पैरों में भी चोटें आईं। शरीर से काफी खून निकलने से वे बेहोश हो गए। गांव के दो लोग घायल राजू को घर लेकर पहुंचे। इसके बाद अंजू अपने चाचा बिट्टू के साथ उन्हें एंबुलेंस से रात करीब साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल ले गईं। वहां उनका उपचार किया गया। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed