फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Eight vehicles seized for drunk driving

Kotdwar News: अपराध संक्षेप

Mon, 26 Oct 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 26 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Eight vehicles seized for drunk driving
नशे में वाहन चलाने पर आठ वाहन सीज
विज्ञापन

कोटद्वार। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था सुरक्षित बनाने के लिए पौड़ी पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले आठ चालकों के वाहन सीज किए गए। इनमें कोटद्वार पुलिस के छह और यातायात पुलिस के दो मामले शामिल हैं। संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी की जा रही है। वहीं मानक से अधिक गति और खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर 17 चालकों के चालान किए गए। पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 133 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। संवाद

.
शराब पीकर हुड़दंग करने पर आठ लोगों के चालान
कोटद्वार। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कोटद्वार पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने दिन से रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाकर आठ लोगों के चालान किए। एसएसपी के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान शराब पीकर हुड़दंग करते मिले आठ लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का पालन करने की हिदायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed