{"_id":"6a8d9b120a414c1d75016774","slug":"mahi-wins-silver-medal-in-taekwondo-selected-for-national-competition-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126042-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ताइक्वांडो में माही ने जीता रजत पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ताइक्वांडो में माही ने जीता रजत पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Tue, 25 Aug 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी की 12वीं की छात्रा माही ने सीबीएसई नॉर्थ जोन की अंडर-19 बालिका वर्ग की ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 22 से 25 अगस्त तक मूलचंद एकेडमी, नजीबाबाद में आयोजित हुई। इसमें नॉर्थ जोन के विभिन्न विद्यालयों के करीब 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
माही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही सितंबर में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए उसका चयन हुआ है। माही ने सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन, माता-पिता और खेल प्रशिक्षक को दिया। प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी और शिक्षकों ने माही की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उसको बधाई दी है। संवाद