फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Markets closed today, protest rally to be held

Kotdwar News: आज बाजार बंद, निकाली जाएगी आक्रोश रैली

Mon, 24 Aug 2026 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Markets closed today, protest rally to be held
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के बाहर बनीं खोखानुमा दुकानों को हटाने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा। वहीं, मंगलवार (आज) बाजार बंद रहेगा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बंद को सफल बनाने और आक्रोश रैली में शामिल होकर मेयर व एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का व्यापारियों से आह्वान किया।
रेलवे स्टेशन के बाहर बनी खोखानुमा दुकानों को 18 अगस्त के बाद हटाए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग की ओर से संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए थे। व्यापारियों ने 19 अगस्त से दुकानें बंद कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को छठे दिन धरने पर बैठे कारोबारियों और परिवार की महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए दुकानों को हटाने का फैसला वापस लेने की मांग की और दो टूक कहा कि न्याय नहीं तो वोट नहीं। प्रदर्शन करने वालों में वकील अहमद, बलवीर सिंह, नईम अहमद, मंगतराम अग्रवाल, इमरान अहमद, सुनील भाटिया, कुंज अग्रवाल, हरीश भाटिया, नितिन भाटिया, हरजीत मल्होत्रा, राजकुमार भाटिया सहित कई कारोबारी शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण भाटिया एवं महामंत्री नवीन गोयल विक्की ने कहा कि मंगलवार (आज) कोटद्वार का पूरा बाजार विरोध में बंद रहेगा। सुबह 10 बजे के बाद रेलवे स्टेशन के सामने से आक्रोश रैली नगर निगम और तहसील के लिए रवाना होगी। मेयर और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खोखानुमा दुकानों को हटाने का निर्णय वापस लेने की मांग की जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। उन्होंने व्यापारियों से एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed