फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Poisonous chemical found in animal feed, many cows and calves die

Kotdwar News: पशु आहार में मिला जहरीला रसायन, कई गायों और बछियों की मौत

Thu, 29 Oct 2026 03:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
Poisonous chemical found in animal feed, many cows and calves die
कोटद्वार। कोटद्वार-भाबर क्षेत्र में जहरीला पशु आहार खाने से पांच माह से दो साल तक की बछियों और पहली बार गाभिन हुई गायों की मौत का मामला सामने आया है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली की जांच रिपोर्ट में पशु आहार में बेंजीन हेक्साक्लोराइड नामक जहरीला रसायन होने की पुष्टि हुई है। मामला सामने आने के बाद पशुपालक चिंतित हैं।
विज्ञापन

विगत 23 अक्तूबर को हरसिंहपुर निवासी पशुपालक हीरा भंडारी की डेयरी में चार गायों की मौत हो गई थी। वहीं, घमंडपुर निवासी पशुपालक कुलदीप नेगी के यहां भी कुछ गायों की मौत हुई। इसके बाद पशुपालन विभाग ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया। पशुओं के अंगों, रक्त और उन्हें खिलाए गए पशु आहार के नमूने जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे गए। जांच में मृत पशुओं से संबंधित अन्य रिपोर्ट सामान्य पाई गईं, जबकि पशु आहार में जहरीला रसायन होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि सूखा पशु आहार स्टोर में गैमेक्सेन के संपर्क में आ गया, जिससे वह इसमें मिल गया हो। संबंधित पशु आहार के बैग पर बैच नंबर, निर्माण एवं उपयोग की वैधता की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित नहीं है। केवल माह का ही जिक्र है। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी कोटद्वार डॉ. बीएम गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट में पशु आहार में बेंजीन हेक्साक्लोराइड मिलने की पुष्टि हुई है। यह ऑर्गेनोक्लोरीन रसायन है, जिसे गैमेक्सेन या लिंडेन के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
डीएम से की सैंपलिंग और कार्रवाई की मांग
कोटद्वार। उत्तराखंड आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय ध्यानी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कोटद्वार-भाबर में बिकने वाले सभी प्रकार के पशु आहार के नमूने लेकर जांच कराने और दोषी कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मिलावटी पशु आहार से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed