सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The drain is choked and the smell makes it difficult for traders to sit in their shops.

Kotdwar News: नाला चोक, दुर्गंध से व्यापारियों का दुकान में बैठना हुआ मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 18 Feb 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
The drain is choked and the smell makes it difficult for traders to sit in their shops.
विज्ञापन
गोखले मार्ग व मालिनी मार्केट के बीच होकर गुजर रहा निकासी नाला
Trending Videos

कोटद्वार। गोखले मार्ग व मालिनी मार्केट के बीच होकर गुजरने वाला गंदा नाला चोक होने से वहां से उठ रही दुर्गंध से व्यापारियों का दुकान में बैठना दूभर हो गया है। व्यापारियों का आरोप है कि गंदे नाले की सफाई के लिए नगर निगम से कई बार लिखित शिकायत के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
व्यापारी अब्दुल सलाम अंसारी, मोहम्मद तारीक, अनिल अग्रवाल, मनु भाटिया ने बताया कि गोखले मार्ग व मालिनी मार्केट के बीच से होकर गुजरने वाला गंदा नाला नेगी भवन के पीछे काफी समय से चोक है। साथ ही यहां पर खाली पड़ी नगर निगम की भूमि पर कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार कूड़ा डाला जा रहा है। इस संबंध में नगर निगम को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाला चोक होने से यहां से उठने वाली दुर्गंध से आसपास के व्यापारियों का दुकानों में दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि नेगी भवन से स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप तक नाला क्षतिग्रस्त है। नाले के ऊपर आवासीय भवन बने होने से नाले की मरम्मत कराना संभव नहीं है। नाले में गिरे कूड़े की जल्द सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed