फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Workers are a vital link in the development of not just Uttarakhand, but the entire country.

Kotdwar News: उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के विकास की मजबूत कड़ी हैं मजदूर

Mon, 07 Sep 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 07 Sep 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Workers are a vital link in the development of not just Uttarakhand, but the entire country.
सतपुली। विकासखंड पोखड़ा के ब्लॉक सभागार में आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर के दूसरे दिन 141 श्रमिक लाभान्वित हुए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने श्रमिकों को उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के विकास की मजबूत कड़ी बताया।
विज्ञापन

श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि चाहे सड़क निर्माण हो, भवन निर्माण हो, औद्योगिक क्षेत्र हो अथवा अन्य श्रम आधारित कार्य, श्रमिकों के परिश्रम और योगदान के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि श्रमिकों को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से मिले। विभाग द्वारा शिविरों के माध्यम से श्रमिकों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने श्रमिकों को अपने दस्तावेजों एवं पंजीकरण की स्थिति की जानकारी रखने और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शैलेंद्र दर्शन, सुयश रावत, महिपाल सिंह नेगी, संजय गुसाईं, एसडीएम रेखा आर्य, बीडीओ एसपी शाह, प्रभुशरण बुड़ाकोटी, बलवंत नेगी, सुनील, विकास, पुष्कर जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed