{"_id":"6ad73096d420a7f6d3065e29","slug":"cyber-fraudsters-cost-three-thieves-rs-83-999-in-haldwani-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीआई के जरिए साइबर ठगी: हल्द्वानी में पीएनबी खाताधारक के उड़ाए 83,999 रुपये, तीन लेनदेन में हुआ फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीआई के जरिए साइबर ठगी: हल्द्वानी में पीएनबी खाताधारक के उड़ाए 83,999 रुपये, तीन लेनदेन में हुआ फर्जीवाड़ा
Tue, 20 Oct 2026 02:43 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:43 PM IST
सार
हल्द्वानी में साइबर ठगों ने पीएनबी खाताधारक प्रवीण टोलिया के खाते से 10 अक्तूबर को तीन यूपीआई लेनदेन के जरिए 83,999 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
हल्द्वानी में साइबर ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक के एक खाताधारक को निशाना बनाकर तीन संदिग्ध यूपीआई लेनदेन के जरिए 83,999 रुपये निकाल लिए। पीड़ित भोटिया पड़ाव निवासी प्रवीण टोलिया हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि 10 अक्टूबर को उनके बैंक खाते से तीन बार में रकम निकाली गई। पहली बार 30 हजार रुपये, दूसरी बार 29 हजार रुपये और तीसरी बार 24,999 रुपये का लेनदेन हुआ। तीनों लेनदेन यूपीआई के माध्यम से किए गए। पीड़ित के अनुसार खाते से कुल 83,999 रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है। जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई है, उन्हें फ्रीज करा दिया गया है।
विज्ञापन