फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR lodged against man who opened fire at RTO office Haldwani

हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में गोली चलाने वाले बाबू पर प्राथमिकी, निलंबित किया; बाल-बाल बचे थे कर्मचारी

Wed, 02 Sep 2026 11:40 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 02 Sep 2026 11:40 AM IST
सार

हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में फायरिंग करने वाले वरिष्ठ अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। यह कार्रवाई महिला दरोगा दीपा जोशी की तहरीर पर हुई। 

विज्ञापन
FIR lodged against man who opened fire at RTO office Haldwani
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी परिसर में मंगलवार को फायरिंग करने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई आरटीओ चौकी प्रभारी महिला दरोगा दीपा जोशी की तहरीर पर हुई है। आरोपी महेंद्र सिंह नेगी मूलरूप से ऊधमसिंह नगर के किच्छा स्थित देवरिया के रहने वाला है और वर्तमान में मुखानी के कुसुमखेड़ा स्थित गायत्री विहार में रहता है। घटना के बाद से वह अपना मोबाइल बंद करके भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब चार बजे महेंद्र सिंह नेगी ने संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी के पीआर सेक्शन में फायरिंग की थी। गोली अलमारी से टकराकर फाइलों के बीच फंस गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि किसी सहकर्मी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र नेगी की दिन में कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद वह दोपहर में घर गए और वापस अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ कार्यालय पहुंचे। इसके बाद असलहा लहराते हुए फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

हालांकि विभागीय अधिकारी देर रात तक मामले पर पर्दा डालते हुए केवल हंसी मजाक में गोली चलने की बात कहते रहे। विभाग की तरफ से कर्मचारी के खिलाफ तहरीर तक नहीं दी गई। केवल स्पष्टिकरण मांगने की कार्रवाई करते हुए टालमटोल कर दिया। मामले की सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद आरटीओ चौकी प्रभारी महिला दरोगा दीपा जोशी ने अपनी तरफ से तहरीर दी और प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में ही बंद कर दिया मोबाइल
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने फायरिंग के तुरंत बाद ही आरटीओ कार्यालय में ही अपना मोबाइल बंद कर दिया था। अंतिम लोकेशन आरटीओ कार्यालय की ही मिली है। पुलिस के अनुसार वह घर भी नहीं पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में एक टीम बना दी है।

 

लाइसेंस निरस्तीकरण की होगी प्रक्रिया
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि आरोपी बाबू के खिलाफ संबंधित विभाग को ही शिकायत देनी चाहिए थी। इसके बारे में जानकारी की जाएगी कि ऐसा क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए संबंधित अधिकारी को भी पत्र लिखा जाएगा।

मामले में एक टीम आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। प्राथमिकी चौकी प्रभारी की तहरीर पर दर्ज कर ली गई है साथ ही आरटीओ कार्यालय के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी


ये पढ़ें- हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी ने सहकर्मी पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा; इस वजह से नाराज था आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed