हल्द्वानी। हिंदू महासभा ने लाकडाउन के चलते गरीबों की मदद के लिए जिला प्रशासन से शहर में कलेक्शन सेटर बनाने की मांग की है। महासभा के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व मे सदस्यों ने कोतवाली एसएसआई कश्मीर सिंह को 1500 बिस्किट के पैकेट, 40 किलो चीनी और तीन किलो चायपत्ती दी। राशन इकट्ठा करने में चन्द्र शेखर रिखाडी, पुष्पा रौतेला, जेएस रौतेला, यतेंद्र कुमार बमेठा, मनीष नेगी, पुष्पेंद्र वर्मा, मनीष निषाद, रोहित यादव आदि ने सहयोग किया। महासभा अध्यक्ष प्रशांत का कहना है कि प्रशासन यदि शहर मे एक कलेक्शन सैन्टर बनाएगा तो राशन वितरण करना आसान होगा।