Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Authorities forget about site after laying pipeline; residents troubled by torn-up roads and filthy water.
{"_id":"6a8348ca7e23a81070042383","slug":"video-authorities-forget-about-site-after-laying-pipeline-residents-troubled-by-torn-up-roads-and-filthy-water-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन डालकर भूले जिम्मेदार, उखड़ी सड़क और गंदे पानी से लोग परेशान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पाइपलाइन डालकर भूले जिम्मेदार, उखड़ी सड़क और गंदे पानी से लोग परेशान
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:15 PM IST
Link Copied
झांसी। वार्ड नंबर 35 स्थित ताज कंपाउंड में सनी कॉन्वेंट स्कूल वाली गली में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क उखड़ी पड़ी है और नाली भी बदहाल है। बारिश के दौरान जलभराव होने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से निकले लोहे के सरिए हादसे का खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई लोग इनकी चपेट में आकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घरों में नलों से गंदा पानी भी आ रहा है। बारिश के मौसम में दूषित पानी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। पार्षद से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने सड़क और नाली की मरम्मत कराने के साथ पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।