बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Indian knowledge tradition will survive only through the revival of the Gurukul system: Dr. Mahesh Pandey

गुरुकुल परंपरा के पुनर्जीवन से ही बचेगी भारतीय ज्ञान परंपरा : डॉ. महेश पांडेय

Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:04 PM IST
The Indian knowledge tradition will survive only through the revival of the Gurukul system: Dr. Mahesh Pandey
ललितपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक महामंत्री डॉ. महेश पांडेय बजरंग ने कहा कि संस्कृत भाषा और साहित्य के अध्ययन की परंपरा लगातार क्षीण होती जा रही है। ऐसे समय में गुरुकुल परंपरा को पुनर्जीवित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय साहित्य स्वबोध और विश्वबोध के सूत्रों से परिपूर्ण है, जिसे समझने और आत्मसात करने की जरूरत है। पश्चिमी संस्कृति के अंधानुकरण के कारण हम अपनी सांस्कृतिक विरासत से दूर होते जा रहे हैं। वह शुक्रवार को नेहरू महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वेद सभी धर्मों का मूल हैं। ऋषि-मुनियों ने वेद, पुराण, रामायण, श्रीमद्भागवत और गीता जैसे लोककल्याणकारी ग्रंथों की अमूल्य धरोहर दी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को इन ग्रंथों को अपनाकर नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना चाहिए। डीवी कॉलेज उरई के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नीरज कुमार द्विवेदी ने महर्षि वेदव्यास के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्म, साधना, उपासना, सत्कर्म और सत्संग के बिना मानव जीवन का कल्याण संभव नहीं है। मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय, चिरगांव के प्राचार्य डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा युवाओं की सोच से धीरे-धीरे दूर होती जा रही है। ऐसे आयोजन भारतीय चिंतन और महर्षि वेदव्यास के योगदान को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, कटनी की सहायक आचार्या डॉ. नेहा मिश्रा ने भारतीय वैदिक परंपरा में आत्मबोध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मबोध से ही परोपकार और मानवीय मूल्यों का विकास होता है। संगोष्ठी में हिमांश धर द्विवेदी, डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. दीपक पाठक सहित विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शरद खैरा ने कहा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी से शोधार्थियों और विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार और नैतिक मूल्यों को समझने का अवसर मिला। समापन अवसर पर अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. दीपक पाठक ने तथा आभार हरदयाल सिंह लोधी ने व्यक्त किया। इस दौरान प्रो. आशा साहू, प्रो. अनिल सूर्यवंशी, हिमांश धर द्विवेदी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रिचाराज सक्सेना, कविता पैजवार, डॉ. रेनू चंदेल, श्वेता आनंद, डॉ. वर्षा साहू और डॉ. ऊषा तिवारी सहित अनेक शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। भारतीय ज्ञान परंपरा में बौद्ध धर्म की अहम भूमिका राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में संस्कृत विभाग की सहायक आचार्या डॉ. प्रीति सिरौटिया ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा विभिन्न चिंतन धाराओं का समन्वय है, जिसमें बौद्ध धर्म की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बौद्ध धर्म के 'अप्प दीपो भव' (स्वयं अपना दीपक बनो) सूत्र का उल्लेख करते हुए आत्मबोध और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उन्नाव गेट, दतिया गेट और बड़ा गांव गेट की सड़कें मरम्मत की राह में, हर दिन बढ़ रहा हादसों का खतरा

06 Aug 2026

नेहरू महाविद्यालय में 'भारतीय ज्ञान परंपरा में महर्षि वेदव्यास के योगदान' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

06 Aug 2026

मऊरानीपुर के नई बस्ती स्थित मकान में दो घंटे चली जांच, फिजिशियन सैंपल और बिल वैध पाए गए

05 Aug 2026

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

05 Aug 2026

चेहल्लुम पर निकले ताजिए और बुर्राक, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

04 Aug 2026
विज्ञापन

'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने भाजपा ने बनाई रणनीति, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह बोले- हर घर तक पहुंचेगा तिरंगा

04 Aug 2026

श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, शिव-श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा नगरा

03 Aug 2026
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ शहर, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

03 Aug 2026

पंचकुइयां मंदिर में गूंजे महामृत्युंजय मंत्र, हुआ शिवलिंग निर्माण पूजन

01 Aug 2026

दतिया उपचुनाव में मतदान ने पकड़ी रफ्तार, दोपहर 1 बजे तक 50.26% वोटिंग

30 Jul 2026

तालबेहट में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

29 Jul 2026

गर्भवती महिला ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, पांच वर्षीय बेटी बची; चौकी प्रभारी निलंबित

28 Jul 2026

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सपा ने जताई खुशी, छात्रों का किया स्वागत

25 Jul 2026

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, मिठाई बांटकर जताई खुशी

25 Jul 2026

रानी लक्ष्मी बाई पार्क से छात्रों का कैंडिल मार्च, पेपर लीक और छात्र आत्महत्याओं के विरोध में दी श्रद्धांजलि

24 Jul 2026

देशभक्ति और बुंदेली संस्कृति से सराबोर हुए दर्शक, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का हुआ सम्मान

23 Jul 2026

झांसी पहुंचे नगर विकास मंत्री एके शर्मा, सर्किट हाउस में मीडिया से की बातचीत

23 Jul 2026

पेपर लीक के विरोध में अधिवक्ताओं और विद्यार्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

22 Jul 2026

भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन मजबूती का मंत्र, महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

22 Jul 2026

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना पर झांसी में सपाइयों का प्रदर्शन, कई नेता नवाबाद थाने में रोके गए

21 Jul 2026

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा का विरोध-प्रदर्शन, छात्र सभा व युवजन सभा ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

21 Jul 2026

शिव शक्ति साईं बाबा मंदिर से निकली खाटू श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा

20 Jul 2026

स्मार्ट सिटी का ये हाल, सड़कें बनीं ताल

18 Jul 2026

बारिश से पाठौरिया रोड पर जलभराव, राहगीरों को हुई परेशानी

17 Jul 2026

झांसी और आसपास झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

17 Jul 2026

गढ़मऊ झील : नैनीताल का अक्स

17 Jul 2026

ऐतिहासिक बरुआसागर दुर्ग में लौटेगी शाही रौनक

17 Jul 2026

भाई-बहन संग नगर परिक्रमा पर निकले भगवान जगन्नाथ, गूंजे 'जय जगन्नाथ' के जयकारे

16 Jul 2026

रथयात्रा में गूंजे 'जय जगन्नाथ' के जयकारे, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

16 Jul 2026

हाथीखाना और रघुनाथराव महल: झाँसी की विरासत का अनमोल अध्याय

16 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed