Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Congress holds victory procession over Education Minister's resignation; celebrates by distributing sweets.
{"_id":"6a64d1305547713049062ea5","slug":"video-congress-holds-victory-procession-over-education-ministers-resignation-celebrates-by-distributing-sweets-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, मिठाई बांटकर जताई खुशी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, मिठाई बांटकर जताई खुशी
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:37 PM IST
Link Copied
झांसी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कचहरी चौराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से गांधी उद्यान तक विजय जुलूस निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बताया।
जुलूस के दौरान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देश के उन सभी युवाओं की जीत है, जिन्होंने आंदोलन में भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज रिछारिया ने कहा कि झांसी के युवाओं ने आंदोलन में सक्रिय सहयोग दिया और इसी खुशी में विजय जुलूस निकाला गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा केवल शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि छात्र-छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के युवाओं से माफी मांगने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया, युवा नेता वैभव भारत बट्टा, युवराज सिंह यादव, पार्वती चौधरी, एम.सी. वर्मा, दयाराम रजक, ललितपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुज चौरसिया, निजाम, वीरेंद्र यादव, सी.एल. निषाद, सौरभ पाठक, आशीष यादव, पुष्पेंद्र यादव, अखंड गुर्जर, जितेंद्र कुशवाहा, गोपाल नामदेव, अखंड प्रताप सिंह, सत्यम शिखर, कृष, सत्येंद्र, दिव्यांश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।