नगरा प्रेमनगर स्थित डाकघर आज भी जर्जर और पुरानी इमारत में संचालित हो रहा है। यहां आने वाले उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ता है। न पर्याप्त बैठने की व्यवस्था है, न ही अन्य आवश्यक सुविधाएं, जिससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी असुविधा होती है।
स्थानीय निवासी सुरेश कुमार गौड़ का कहना है कि डाकघर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग डाक, बैंकिंग एवं अन्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं, लेकिन भवन की जर्जर स्थिति और सुविधाओं की कमी के कारण उपभोक्ताओं को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग को जल्द से जल्द नई एवं सुविधायुक्त इमारत का निर्माण कराना चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
क्षेत्रवासियों की मांग है कि संबंधित विभाग इस समस्या का शीघ्र संज्ञान ले और नगरा प्रेमनगर डाकघर के लिए नई, सुरक्षित एवं सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त इमारत का निर्माण कराया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।