{"_id":"6a60e629675b2206fc0cee54","slug":"video-advocates-and-students-protest-against-the-paper-leak-demand-education-ministers-resignation-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक के विरोध में अधिवक्ताओं और विद्यार्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पेपर लीक के विरोध में अधिवक्ताओं और विद्यार्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:17 PM IST
Link Copied
झांसी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं और विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अभ्यर्थी वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, विद्यार्थी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।