बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lord Jagannath sets out on a city procession with his siblings; chants of 'Jai Jagannath' resound.

भाई-बहन संग नगर परिक्रमा पर निकले भगवान जगन्नाथ, गूंजे 'जय जगन्नाथ' के जयकारे

Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:27 PM IST
Lord Jagannath sets out on a city procession with his siblings; chants of 'Jai Jagannath' resound.
ललितपुर। शहर में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा जगन्नाथपुरी की परंपरा के अनुरूप श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर परिक्रमा पर निकले तो पूरा शहर "जय जगन्नाथ" के जयकारों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के रथों को अपने हाथों से खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया, जबकि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। जगदीश मंदिर रथयात्रा समिति एवं जगदीश मंदिर समिति के तत्वावधान में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। हुंडैत परिवार और समिति के सदस्यों ने भगवान का अभिषेक, पूजन और अर्चन किया। वृंदावन से मंगाई गई विशेष पोशाकों से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का मनोहारी श्रृंगार किया गया। महिला संकीर्तन मंडल द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और शाम करीब पांच बजे तीनों रथ मंदिर प्रांगण में लाए गए। महंतों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ को गरुण ध्वज रथ, बहन सुभद्रा को पद्म ध्वज रथ तथा बड़े भाई बलभद्र को तल ध्वज रथ पर विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान पर पुष्प अर्पित किए और जयकारों के बीच रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर इत्र का छिड़काव किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर फूलमालाओं, चंदन और आरती से भगवान का स्वागत किया गया। समिति की ओर से प्रसाद भी वितरित किया गया। रथयात्रा में सबसे आगे धर्मध्वज लिए श्रद्धालु चल रहे थे। उनके पीछे लोकगीत प्रस्तुत करती कलाकारों की मंडलियां और अखाड़ों के पहलवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके बाद बलभद्र, सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ नगर भ्रमण के लिए निकले। श्रद्धालु पूरे मार्ग में "जय जगन्नाथ" के जयकारे लगाते हुए रथों को खींचते रहे। इन मार्गों से निकली रथयात्रा रथयात्रा जगदीश मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, सदरकांटा, पानी की बड़ी टंकी, तलैयापुरा, महावीरपुरा, रावरपुरा, चौबयाना, रघुनाथ जी बड़ा मंदिर, आजाद चौक और सावरकर चौक से होते हुए पुनः जगदीश मंदिर पहुंची। यहां तीनों रथों को मंदिर के सामने विराजमान कर भव्य महाआरती संपन्न हुई। महिला श्रद्धालुओं ने खींचा सुभद्रा जी का रथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में नगर पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने माता सुभद्रा के पद्म ध्वज रथ को श्रद्धापूर्वक खींचा। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल और व्यायामशाला की मंडली भी पूरे मार्ग में तैनात रही। महाभोग के बाद वितरित हुआ 'जगन्नाथ का भात' रथयात्रा पूर्ण होने के बाद जगदीश मंदिर में भगवान की महाआरती की गई और महाभोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात भगवान को भात का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ के इस भात प्रसाद को श्रद्धापूर्वक ग्रहण करने वाले भक्तों पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। इसी मान्यता के कारण कहा जाता है— "जगन्नाथ का भात, जगत पसारे हाथ।" ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित रथयात्रा में जिला पंचायत प्रशासक कैलाश नारायण निरंजन, जगन्नाथ रथयात्रा समिति के अध्यक्ष राजीव बबेले, सुधांशु शेखर हुंडैत, श्यामाकांत हुंडैत, विभाकांत हुंडैत, विजय हुंडैत, हृदेश हुंडैत, पीयूष हुंडैत, डॉ. दीपक चौबे, निखिल तिवारी, प्रदीप चौबे, आशीष चौबे, अनुपम चौबे, राजेश यादव, पुजारी रामानुज मिश्रा, हरीओम शास्त्री, गिरीश पाठक सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रानीपुर में जल संस्थान की टंकी से बदबूदार पानी की आपूर्ति, लोगों में नाराजगी

15 Jul 2026

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम समर्थकों का दबाव बेअसर, आशुतोष तिवारी ही भाजपा के उम्मीदवार

11 Jul 2026

दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी बनाने की मांग

10 Jul 2026

दीपनारायण सिंह यादव से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई

10 Jul 2026

दीनदयाल सभागार में भाजपा का बूथ सम्मेलन, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने बूथ अध्यक्षों को किया संबोधित

08 Jul 2026
विज्ञापन

झांसी में सड़े-गले फल-सब्जियों के खिलाफ चला अभियान, 200 किलो फल नष्ट

08 Jul 2026

पहली बारिश में सड़क निर्माण की खुली पोल, पुल का पहुंच मार्ग धंसा

07 Jul 2026
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस की सद्बुद्धि यात्रा

07 Jul 2026

नगरा प्रेमनगर डाकघर को कब मिलेगी नई इमारत?

06 Jul 2026

सुभाषगंज के व्यापारी परेशान, नालों में गंदगी और अतिक्रमण से बारिश में सड़कें बन जाती हैं जलमग्न

04 Jul 2026

ट्रैफिक डायवर्जन से जीवनशाह तिराहा और इलाइट चौराहे पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था, दिनभर जाम से जूझते रहे लोग

04 Jul 2026

जीआईसी में आयोजित टीईटी परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी

03 Jul 2026

हैंड ब्रेक और लाइन बॉक्स की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर सहायक लोको पायलटों में आक्रोश, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

03 Jul 2026

झांसी: आईटीआई के पास बने अंडरब्रिज में भरा पानी

03 Jul 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे

20 Jun 2026

तुवन मंदिर प्रांगण स्थित सभास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

20 Jun 2026

Dahi-Chura Bhoj में Nitish Kumar से क्या हुई बात? Chirag Paswan ने सब बताया!

15 Jan 2026

परिवार को मिले ₹10 लाख, युवती की बरामदगी का भरोसा..Meerut कपसाड़ मामले में बड़ी अपडेट!

09 Jan 2026

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर अपडेट, मतदाता सूची में दावे, आपत्तियां दर्ज कराने का समय खत्म

01 Jan 2026

इस University के रजिस्ट्रार बने प्रबुद्ध सिंह..Amar Ujala संग बातचीत में क्या बोले?

01 Jan 2026

Mahakumbh 2025 में हुए 'बवाल' के बाद अब नहीं लगेगी Mulayam Singh की मूर्ति, क्या है वजह?

01 Jan 2026

Meerut में वकीलों का अनोखा प्रदर्शन, खुद को किया कैद! आखिर क्यों हुए त्रस्त?

01 Jan 2026

2026 की पहली PC में कुछ ऐसा बोले Akhilesh Yadav, हैरान रह गए सभी! सरकार को जमकर घेरा!

01 Jan 2026

नए साल में भी Sambhal में चला Bulldozer, इसलिए हुई बड़ी कार्रवाई! पता चली बड़ी वजह!

01 Jan 2026

कोहरे और गलन से पूरे UP में 'रेड अलर्ट',आगे और डराएगी ठंड! जानें कैसा रहेगा मौसम?

25 Dec 2025

'यहीं बैठ के हल्ला करते थे, अब वहां बैठ गए तो..' CM Yogi से ये क्या बोल गए सपा नेता?

25 Dec 2025

Shahjahanpur में उड़े शवों के चीथड़े, मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा..हुआ कुछ ऐसा कि..

25 Dec 2025

Lucknow पहुंचे Kumar Vishvas ने जब मंच से की Amar Ujala की तारीफ, क्या कहा?

25 Dec 2025

किराए पर रहे, Gonda से खास रिश्ता...Atal Bihari को याद कर उनके करीबियों ने क्या बताया?

25 Dec 2025

Satna District Hospital के SNCU में चूहों का आतंक, खौफनाक हादसे का हो रहा इंतजार?

23 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed