Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
Pregnant woman commits suicide along with two children; five-year-old daughter survives; police outpost in-charge suspended.
{"_id":"6a68c7eb25eb67f751067b38","slug":"video-pregnant-woman-commits-suicide-along-with-two-children-five-year-old-daughter-survives-police-outpost-in-charge-suspended-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, पांच वर्षीय बेटी बची; चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गर्भवती महिला ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, पांच वर्षीय बेटी बची; चौकी प्रभारी निलंबित
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:46 PM IST
Link Copied
ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम धौर्रा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 35 वर्षीय गर्भवती महिला दीपा यादव ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। घटना में महिला, उसकी तीन वर्षीय बेटी शिवांशी और दो वर्षीय बेटे कृष की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी दिव्यांशी की जान बच गई। मामले में परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने धौर्रा पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर जाखलौन थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मृतका के मामा रामबाबू ने बताया कि दीपा की शादी करीब सात-आठ वर्ष पहले पाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरा निवासी विट्टी यादव से हुई थी। दंपती धौर्रा में किराये के मकान में रहते थे। विट्टी यादव हलवाई का काम करता है। परिजनों का आरोप है कि वह शराब का आदी था और आए दिन पत्नी से विवाद करता था। रविवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दीपा तीन से चार माह की गर्भवती थी।
परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे दीपा अपने तीनों बच्चों को लेकर धौर्रा पुलिस चौकी पहुंची थी और पति के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके कुछ समय बाद यह घटना हो गई।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतका की मां मीरा और अन्य परिजन भी वहां पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि यदि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होती, तो संभव है कि यह घटना टल जाती। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।
सीओ सदर ने क्या कहा?
सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि महिला और उसके दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पति के शराब की लत और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।