Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
BJP devises strategy to make the 'Har Ghar Tiranga' campaign a success; State Vice President Neeraj Singh says the Tricolour will reach every home.
{"_id":"6a721983f5715ff0a605fe3e","slug":"video-bjp-devises-strategy-to-make-the-har-ghar-tiranga-campaign-a-success-state-vice-president-neeraj-singh-says-the-tricolour-will-reach-every-home-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने भाजपा ने बनाई रणनीति, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह बोले- हर घर तक पहुंचेगा तिरंगा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने भाजपा ने बनाई रणनीति, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह बोले- हर घर तक पहुंचेगा तिरंगा
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:25 PM IST
Link Copied
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में मंगलवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान को बूथ स्तर से लेकर प्रत्येक घर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यशाला के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जा सके।
मीडिया द्वारा दतिया और बिहार के उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर नीरज सिंह ने कहा कि पार्टी चुनाव परिणामों का गंभीरता से विश्लेषण करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक चुनाव के बाद आत्ममंथन करती है और संगठन के स्तर पर समीक्षा कर आगे की रणनीति तैयार करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
यूजीसी और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर पूछे गए सवाल के जवाब में नीरज सिंह ने टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस विषय पर कोई राय रखना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जब मामला अदालत में लंबित हो तो उस पर सार्वजनिक टिप्पणी करना सही नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।