फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Silver Price Today Sone Chandi ka Bhav Aaj ke Sone Chandi ka Bhav Bullion Market Price Today

सर्राफा बाजार: करवा चौथ के दिन सोने और चांदी की कीमतों में कितनी हलचल? दिल्ली में सोना स्थिर, चांदी ₹500 उछली

Thu, 29 Oct 2026 07:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 29 Oct 2026 07:03 PM IST
सार

दिल्ली में 29 अक्तूबर को सोना 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा, जबकि चांदी 500 रुपये बढ़कर 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव दिखा।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today Sone Chandi ka Bhav Aaj ke Sone Chandi ka Bhav Bullion Market Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

दिल्ली में करवा चौथ के दिन गुरुवार को सोने का भाव 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। ऊंची दरों के कारण आभूषण विक्रेता और खुदरा विक्रेता नई खरीद को लेकर सतर्क रहे। हालांकि, चांदी की कीमतों में 500 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन


अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी अब 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जिसमें सभी कर शामिल हैं। बुधवार को सफेद धातु 1.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बंद हुई थी। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू सोने के भाव स्थिर रहे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मिले समर्थन को कम कर दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 49.38 डॉलर या 1.21 फीसदी गिरकर 4,018.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी भी 3 फीसदी गिरकर 52.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने पर क्यों दिखा दबाव?

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड की कमोडिटीज और करेंसी की शोध विश्लेषक वेदिका नार्वेकर ने बताया कि फेडरल रिजर्व के सख्त दृष्टिकोण से सोने पर दबाव बना रहा। गुरुवार को सोना लगभग 4,024 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। लगातार ऊर्जा-संचालित महंगाई भी एक प्रमुख कारण है। इससे आगे मौद्रिक नीति में सख्ती की उम्मीदें मजबूत हुई हैं।

बाजार में अस्थिरता के अन्य कारण क्या हैं?

नार्वेकर ने कहा कि कच्चे तेल की मजबूत कीमतें बाजार में अस्थिरता बढ़ा रही हैं। फेड की नीतिगत राह को लेकर अनिश्चितता भी एक कारण है। इक्विटी बाजार में बिकवाली भी अस्थिरता में योगदान दे रही है। हालांकि, भू-राजनीतिक जोखिम और केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोने को समर्थन मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed