फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   Festive Season: Two Wheelers market Getting Big Sales, New Products and Offers Attracting Customers

फेस्टिव सीजन: दोपहिया वाहन बाजार में बहार, नए प्रोडक्ट्स और ऑफर्स से रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

Thu, 29 Oct 2026 03:37 PM IST
द बोनस विपुल सिंह, द बोनस, नई दिल्ली
विपुल सिंह, द बोनस, नई दिल्ली Published by: द बोनस Updated Thu, 29 Oct 2026 03:37 PM IST
सार

  • त्योहारी सीजन के पहले 11 दिनों में टू-व्हीलर इंडस्ट्री ने दर्ज की करीब 6 फीसदी की शानदार वृद्धि
  • फेस्टिव सीजन में हीरो मोटोकॉर्प के नए प्रोडक्ट्स और वेरिएंट्स को मिल रही है जबरदस्त प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Festive Season: Two Wheelers market Getting Big Sales, New Products and Offers Attracting Customers
Two Wheelers - फोटो : iStock

विस्तार

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही देश के ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों का उत्साह अपने चरम पर है।  माइलेज, विश्वसनीयता और किफायती कीमतों के लिए लोकप्रिय हीरो मोटोकॉर्प ने मेटल्स और कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद कोशिश की है कि बढ़ती लागत का पूरा बोझ ग्राहकों पर न डाला जाए। 

विज्ञापन

कंपनी ने बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा खुद अवशोषित किया है। 

अमर उजाला द बोनस से खास बातचीत में हीरो मोटोकॉर्प के चीफ बिजनेस ऑफिसर आशुतोष वर्मा ने मौजूदा माहौल में वाहन बाजार कैसे आगे बढ़ रहा है, त्योहारी सीजन में कंपनी की क्या तैयारी है, फाइनेंस स्कीम, एक्सचेंज बोनस व लकी ड्रॉ जैसे आकर्षक ऑफर्स के जरिये कैसे ग्राहकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, इसके बारे में विस्तार से बताया। 

विज्ञापन

शानदार हुई त्योहारी सीजन की शुरुआत 

आशुतोष वर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले कच्चे तेल की कीमतों और मानसून के पूर्वानुमान जैसी कुछ आशंकाएं जरूर थीं, लेकिन त्योहारी सीजन के पहले 11 दिनों के आंकड़े बेहद उत्साहजनक रहे हैं। ऑटो इंडस्ट्री में लगभग 6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जो इस बात का बड़ा सबूत है कि उपभोक्ता बाजार में खरीदारी का रुख मजबूत है। पिछले साल जीएसटी दरों में बदलाव के कारण जो असमंजस की स्थिति बनी थी, उसके मुकाबले इस बार बाजार का आगाज काफी बेहतर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 नए प्रोडक्ट्स और वीडा का जलवा

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने इस बार बाजार में 15 नए प्रोडक्ट्स और वेरिएंट्स उतारे हैं। कंपनी का पूरा स्कूटर पोर्टफोलियो और इलेक्ट्रिक वाहन वीडा ग्राहकों के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। वीडा स्कूटर की बैटरी रिमूवेबल है और यह किसी भी सामान्य 5-एम्पीयर के प्लग पॉइंट से चार्ज हो सकती है, जिससे ग्राहकों का बैटरी खत्म होने का डर पूरी तरह दूर हो जाता है। 

सोने-चांदी के सिक्के जीतने का मौका  

त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से शानदार ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। फेस्टिव सीजन में गाड़ी खरीदने पर लकी ड्रॉ के जरिए सोने और चांदी के सिक्के जीतने का मौका दिया जा रहा है। महंगाई के दौर में ग्राहकों के लिए वाहन खरीदारी को आसान बनाने के लिए न्यूनतम ब्याज दर और कम से कम डाउन पेमेंट सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इतना ही नहीं, स्कूटर, 1200 सीसी, 100सीसी और प्रीमियम सभी श्रेणियों में आकर्षक एक्सचेंज बोनस और कैश डिस्काउंट कंपनी की ओर से दिया जा रहा है। 

प्रीमियम सेगमेंट में विस्तार 

हीरो मोटोकॉर्प प्रीमियम और हायर सीसी सेगमेंट में भी तेजी से पैर पसार रही है। हाल ही में कंपनी ने एक्सट्रीम 160आर 4वी और एक्सट्रीम 250 जैसे मॉडल उतारे हैं। इसके अलावा प्रीमियम अनुभव के लिए देश भर में प्रीमिया शोरूम खोले गए हैं, जहां हार्ले-डेविडसन, एक्सपल्स और वीडा जैसी गाड़ियां एक ही छत के नीचे मिल रही हैं। कंपनी ग्राहकों को बेहतर सर्विस और पार्ट्स उपलब्ध कराने के लिए आंध्र प्रदेश के चित्तूर प्लांट में ग्लोबल पार्ट सेंटर और ईवी फैक्ट्री पर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत प्रदर्शन

ग्रामीण बाजारों के रुख पर बात करते हुए आशुतोष वर्मा ने कहा कि इस बार शुरुआती 11 दिनों में ग्रामीण बाजारों ने शहरी मार्केट से भी बेहतर प्रदर्शन किया है, जो एक बड़ा सकारात्मक पहलू है। सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे और रोड कनेक्टिविटी में किए जा रहे विकास कार्यों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खर्च योग्य आय बढ़ी है, जिससे त्योहारी मांग मजबूत बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed