{"_id":"6ae31349d597d4c3820b48fb","slug":"nafed-to-provide-free-lentils-and-flour-three-new-plants-will-be-established-in-delhi-and-rajashthan-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manufacturing: नैफेड उपलब्ध कराएगा शुद्ध दाल और आटा, दिल्ली और राजस्थान में लगेंगे तीन नए प्लांट","category":{"title":"Bonus","title_hn":"बोनस","slug":"bonus"}}
Manufacturing: नैफेड उपलब्ध कराएगा शुद्ध दाल और आटा, दिल्ली और राजस्थान में लगेंगे तीन नए प्लांट
Thu, 29 Oct 2026 03:08 PM IST
द बोनस
शरद पाण्डेय, द बोनस, नई दिल्ली
शरद पाण्डेय, द बोनस, नई दिल्ली
Published by: द बोनस
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:08 PM IST
सार
नैफेड अपना दायरा और राजस्व बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कर रहा है विस्तार
नैफेड का खुदरा कारोबार चालू वित्त वर्ष में बढ़कर करीब 90 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन
दालों के फायदे
- फोटो : Freepik
विस्तार
देश के किसानों की संस्था और सहकारी संगठन नैफेड अपने राजस्व को बढ़ाने और उपभोक्ताओं को शुद्ध गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार नए क्षेत्रों में कदम रख रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में नए प्लांट लगाने की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। नैफेड की बोर्ड बैठक में इन सभी परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है और दिल्ली में लगने वाले दाल प्लांट के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।
इस प्लांट के शुरू होने से नैफेड का बाहरी खर्च और लागत बचेगी, साथ ही बाजार की मांग के अनुसार दालों की गुणवत्ता और आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इसे सहकारिता की मदद से संचालित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नजफगढ़ में लगेगा दाल प्लांट
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के नजफगढ़ के उजवा क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक दाल प्लांट लगाया जा रहा है। इसके निर्माण और प्लांट लगाने की प्रक्रिया में लगभग एक साल का समय लगने की उम्मीद है, जिसके चलते यह अगले साल अक्तूबर तक पूरी तरह चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
इस प्लांट के शुरू होने से नैफेड का बाहरी खर्च और लागत बचेगी, साथ ही बाजार की मांग के अनुसार दालों की गुणवत्ता और आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इसे सहकारिता की मदद से संचालित करने की योजना है।
विज्ञापन