Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
Chhattisgarh BJP State President Kiran Singh Deo's car collided with a stationary truck on the highway in Talbehat; he has been admitted to Jhansi Medical College.
{"_id":"6a6a09e4d209d8ff6f0d6eb9","slug":"video-chhattisgarh-bjp-state-president-kiran-singh-deos-car-collided-with-a-stationary-truck-on-the-highway-in-talbehat-he-has-been-admitted-to-jhansi-medical-college-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"तालबेहट में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तालबेहट में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:40 PM IST
Link Copied
ललितपुर के कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में बुधवार को हाईवे-44 पर ग्राम टेकरी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे से छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की कार टकरा गई। हादसे में किरण सिंह देव और उनका चालक घायल हो गए।
सूचना मिलते ही कोतवाली तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तालबेहट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किरण सिंह देव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया।
फिलहाल किरण सिंह देव का उपचार झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में उनके कूल्हे (हिप) में चोट आई है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। चालक का भी उपचार कराया जा रहा है।
कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कार हाईवे-44 पर खड़े ट्रक के पीछे से टकराई थी। हादसे के समय कार झांसी से सागर की ओर जा रही थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।