{"_id":"6a733436f37184c82f0169d8","slug":"video-heavy-rain-makes-the-weather-pleasant-waterlogging-in-several-areas-adds-to-the-trouble-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:31 PM IST
Link Copied
झांसी। शहर में बुधवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़क पर पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा।
बारिश के चलते जहां एक ओर लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया, वहीं दूसरी ओर जलभराव ने जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।