{"_id":"6a7dd37dd97b93d174004e13","slug":"video-a-two-day-diksharambh-program-2026-for-newly-admitted-students-was-organized-at-the-swarna-jayanti-auditorium-of-bundelkhand-college-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:23 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोहा
दीक्षांत समारोह के दौरान स्कूल की बच्चियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर गांधी ऑडिटोरियम तालियों से गूंजने लगा। उन्होंने पर्यावरण गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं, विद्यालय व विवि की छात्रा ने देशभक्ति के गीत पर शानदार नृत्य किया। इस दौरान गोद लिए पांच गांवों के विद्यालयों में हुई भाषण, कहानी, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
डीएम व एसएसपी को दिए प्रमाणपत्र
कुलाधिपति ने एचपीवी वैक्सीन अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए डीएम गौरांग राठी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति व सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड को प्रमाणपत्र प्रदान दिए।
विवि उपलब्ध संसाधन में दे कौशल प्रशिक्षण
कुलाधिपति ने कहा विवि को चाहिए कि कक्षाएं खत्म होने के बाद उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कौशल प्रशिक्षण के लिए करे। कौशल प्रशिक्षण पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को विवि की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाए ताकि उससे अच्छे वेतन पर नौकरी मिले।
पुलिस व सेना की तर्ज पर मिले शारीरिक प्रशिक्षण
कुलाधिपति ने कहा कि स्वस्थ और मजबूत युवा ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। सुझाव दिया कि विद्यार्थियों को सेना व पुलिस की तर्ज पर शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 20 अलग-अलग क्लब शुरू किए हैं। जिनमें हर शनिवार को संगीत, चित्रकला, कंप्यूटर, कृषि, पर्यावरण व अन्य कौशल से संबंधित गतिविधियां होती हैं।
-पीएम-उषा की राशि का हित में हो उपयोग
कुलाधिपति ने कहा प्रदेश के विवि को पीएम-उषा के तहत 780 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इसका उचित व पारदर्शी उपयोग विद्यार्थियों, विवि, प्रदेश और राष्ट्र के हित में किया जाना चाहिए।
गर्भ संस्कार पर विशेष जोर
कुलाधिति ने गर्भ संस्कार से संबंधित शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा गर्भावस्था से मां व गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य, पोषण तथा संस्कारों का ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने जर्मनी का उदाहरण दिया।
पॉक्सो पीड़िताओं के लिए संवेदनशील बने
कुलाधिपति ने पॉक्सो पीड़िताओं के प्रति परिवार व समाज में संवेदनशीलता की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कठिन परिस्थितियों से गुजर रही बालिकाओं को परिवार द्वारा स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्हें कम से कम एक अवसर दिया जाना चाहिए। जनभवन में ऐसी 16 बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर विद्यालय में प्रवेश दिलाया है।
एनीमेशन, एआई में बनेंगे रोजगार के अवसर
कुलाधिपति ने बताया प्रधानमंत्री ने माध्यमिक स्तर के 1,500 विद्यालयों व 500 महाविद्यालयों में मल्टीमीडिया लैब स्थापित करने की योजना की घोषणा की है। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रशिक्षित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।