Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
High Court grants parole to Ali and Umar to attend Aban Ahmed's funeral; burial to take place under tight security.
{"_id":"6a75e3a699c140a452047f19","slug":"video-high-court-grants-parole-to-ali-and-umar-to-attend-aban-ahmeds-funeral-burial-to-take-place-under-tight-security-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए अली-उमर को हाईकोर्ट से पैरोल, कड़ी सुरक्षा में होगा सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए अली-उमर को हाईकोर्ट से पैरोल, कड़ी सुरक्षा में होगा सुपुर्द-ए-खाक
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:16 PM IST
Link Copied
प्रयागराज/झांसी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद उसके भाइयों अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र समंत की खंडपीठ ने शुक्रवार को अबान की बुआ परवीन कुरैशी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि दोनों भाइयों को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार स्थल तक लाया जाए, जहां उन्हें एक घंटे तक अपने छोटे भाई के जनाजे और परिजनों, विशेष रूप से बुआ परवीन कुरैशी से मिलने की अनुमति होगी। इसके बाद प्रशासन दोनों को सुरक्षित वापस संबंधित जेलों में पहुंचाएगा। अली अहमद वर्तमान में झांसी जेल और उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है।
उधर, झांसी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अबान अहमद का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह प्रयागराज के चकिया स्थित कसारी मसारी कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा। शुक्रवार सुबह अबान का शव झांसी से प्रयागराज लाया गया और पुरामुफ्ती के हटवा स्थित बुआ परवीन कुरैशी के आवास पर रखा गया। सुबह से ही परिजनों, रिश्तेदारों और समर्थकों का वहां पहुंचना शुरू हो गया, जिसके चलते पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं चकिया स्थित अतीक अहमद के पैतृक आवास पर भी लोगों की भीड़ जुटी रही। अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कब्रिस्तान में कब्र भी खोद दी गई है।
ऐसे हुआ हादसा
अबान अहमद की मौत झांसी में हुए एक सड़क हादसे में हुई थी। पुलिस के अनुसार, उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में वाहन में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण सामने आया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।