{"_id":"6a7b32fb03f1b5fe4a0e6e3b","slug":"video-grand-kanwar-yatra-taken-out-featuring-lord-shivas-mount-chants-of-har-har-mahadev-resounded-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव की सवारी के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
भगवान शिव की सवारी के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:04 PM IST
झांसी। सावन के पावन माह में ओरछा से भगवान शिव की सवारी के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ में जल भरकर श्रद्धालु पहुज नदी स्थित मां काली भैरव मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
मां काली भैरव मंदिर के कोषाध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा ओरछा से शुरू होकर पहुज नदी स्थित मां काली भैरव मंदिर तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि लोगों को मंदिर के प्रति जागरूक करने और मंदिर के विकास का संदेश देने का माध्यम भी है।
उन्होंने बताया कि यात्रा में ग्वालियर से आई विशेष झांकी के साथ महिलाओं की कलश यात्रा भी शामिल रही। भगवान शिव की सवारी के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने कलश लेकर यात्रा में सहभागिता की।
पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि सावन में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। मंदिर की ओर से लगातार तीसरे वर्ष इस कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।