{"_id":"6a7a0304d3ee385210062bc5","slug":"video-road-not-built-despite-assurances-people-in-siddhanpura-forced-to-wade-through-mud-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"आश्वासन के बाद भी नहीं बनी सड़क, सिद्धनपुरा में कीचड़ से होकर गुजर रहे लोग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आश्वासन के बाद भी नहीं बनी सड़क, सिद्धनपुरा में कीचड़ से होकर गुजर रहे लोग
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:27 PM IST
ललितपुर। शहर के वार्ड नंबर-1 सिद्धनपुरा, नेहरू नगर में सड़क के अभाव में स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बारिश के बाद गलियां दलदल में तब्दील हो गई हैं। लोगों को कीचड़ और पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है। पार्षद सोन सिंह यादव उर्फ सोनू से समस्या बताने पर हर बार सड़क नगर पालिका से पास होने और जल्द निर्माण शुरू होने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि चुनाव के समय नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन यहां आई थीं। उस समय उन्होंने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। इसके बाद समस्या देखने के लिए कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो गई है।
लोगों ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने में काफी परेशानी होती है। कीचड़ के कारण महिलाएं मंदिर तक नहीं जा पा रही हैं। घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं।
आश्वासन से परेशान जनता, कब बनेगी सड़क?
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दिनों में उन्हें दलदल और कीचड़ से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।