{"_id":"6a7a0354aa3afd888707e298","slug":"video-devotees-performed-jalabhishek-amidst-a-light-drizzle-on-the-second-monday-of-the-month-of-sawan-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन के दूसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सावन के दूसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:29 PM IST
Link Copied
ललितपुर। सावन के दूसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच शहर के शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीतापाठ स्थित हजरिया महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद आरती में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।
रिमझिम बारिश के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।