फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New power stations will be built in Talli Haldwani, Halduchaur, and Bindukhatta.

Nainital News: तल्ली हल्द्वानी, हल्दूचौड़ और बिंदुखत्ता में बनेंगे नए बिजलीघर

Fri, 18 Sep 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 18 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
New power stations will be built in Talli Haldwani, Halduchaur, and Bindukhatta.
हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने भविष्य में बिजली भार की संभावना को देखते हुए नए बिजलीघर बनाने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के पास, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ में बिजलीघर बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने के साथ ही जमीन की तलाश में शुरू हो गई है। इन बिजलीघरों के बनने के बाद 50 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

शहर में पिछले एक दशक के मुकाबले बिजली की मांग में इजाफा हुआ है। शहर में यूपीसीएल के टाउन और ग्रामीण डिविजन में अभी 15 बिजलीघर हैं। इनसे करीब 1.50 लाख उपभोक्ताओं यानि पांच लाख से अधिक की आबादी को विद्युतापूर्ति हो रही है। ग्रामीण डिविजन के टीपीनगर, लालकुआं और धौलाखेड़ा बिजलीघर पर काफी भार है। इन क्षेत्रों में आबादी बढ़ रही है। बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए ही इन बिजलीघरों का लोड कम करने के लिए तीन बिजलीघर बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

इन इलाकों को होगा फायदा-
रामपुर रोड देवलचौड़, तीनपानी, बरेली रोड, डहरिया, जज फार्म, मोटाहल्दू, गोरापड़ाव, पंचायतघर, जीतपुर नेगी समेत 30 से अधिक कॉलोनियों को बिजली घर से लाभ पहुंचेगा। शहर में अभी जयपुर पाडली में बिजलीघर निर्माणाधीन है जबकि आईटीआई बिजलीघर का काम पूरा कर इससे विद्युतापूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भविष्य की जरूरत को देखते हुए नए बिजलीघरों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। सरकारी जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो वन भूमि की भी स्वीकृति ली जाएगी। - शेखर त्रिपाठी, मुख्य अभियंता कुमाऊं यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed