फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   tahseeldar did exersise with labour and feed them

तहसीलदार ले बिहारी मजदूरों के साथ किया व्यायाम फिर खिलाया खाना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
tahseeldar did exersise with labour and feed them
तहसीलदार ने बिहारी मजदूरों के साथ किया व्यायाम फिर खिलाया खाना सैकड़ो मजदूर घर जाने की अनुमति मांगने पहुंचे थे,    तहसीलदार का व्यायाम वाला वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल सुरेश कांडपाल नैनीताल। नैनीताल के तहसीलदार ने लॉकडाउन के चलते घर लौटने की अनुमति मांगने आए छह दर्जन से अधिक बिहारी मिस्त्री और मजदूरों को अपने साथ व्ययाम करा दिया। बिहारी और नेपाली मजदूर  रविवार को अपने घर लौटने  के लिए जिला प्रशासन व पु्लिस से मदद मांगने आए थे।  मजदूरों का कहना था कि वो अपने घर लौटना चाहते हैं इसलिए उन्हें अनुमति दी जाए। मजदूरों के तहसीदार के साथ व्यायाम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।   मल्लीताल के डीएसए मैदान में सैकड़ो की संख्या में बिहारी व नेपाली मजूदर एकत्रित हुए। जहां जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस के अधिकारियों ने इन मजदूरों की समस्याओं को सुना इसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस ने उन्हें भोजन कराने के लिए जमीन पर बैठा दिया। इसी बीच तहसीदार भगवान सिंह चौहान मैदान पर पहुंचे तो उन्होंने मजदूरों को खाली बैठा देख  इन सभी मजदूरों को खड़ा किया । सभी मजदूरों को लाइन में खड़ा करने के बाद खाली समय में एक्सरसाइज (व्यायाम) करने को कहा। तहसीलदार चौहान ने दिहाड़ी पर काम करने वाले मिस्त्री व मजदूरों को पहले खुद व्यायाम करके दिखाया। इसके बाद तहसीलदार ने मजदूरों से अपने साथ-साथ व्यायाम करने को कहा। मजदूरों ने भी बड़े उत्साह के साथ व्यायाम किया। इसके बाद सभी मजदूरों को खाना खिलाया गया। तहसीलदार की इस मुहिम की  किसी ने वीडियो बना लिया। तहसीदार के इस कदम के वीडियो को सोशल मीडिया में जमकर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तहसीलदार के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। फोटो-29एनटीएल10पी 11पी व 12 पी से भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed