{"_id":"6a847b5b009f267a1c02ba5a","slug":"video-eid-e-milad-un-nabi-will-be-celebrated-with-great-grandeur-in-jhansi-on-august-26-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में 26 अगस्त को शानो-शौकत से मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
झांसी में 26 अगस्त को शानो-शौकत से मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:03 PM IST
Link Copied
झांसी। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस 12 रबीउल अव्वल बुधवार 26 अगस्त को सीरत कमेटी झांसी के तत्वावधान में शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बाहर सैयर गेट स्थित मरकज मस्जिद में बैठक हुई। इसमें जुलूस और जलसे को लेकर रूपरेखा तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता सीरत कमेटी के अध्यक्ष चौधरी असलम शेर ने की। महासचिव नूर अहमद मंसूरी एडवोकेट ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मरकज मस्जिद से ‘पैगाम-ए-अमन’ का परचम लेकर जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस कुरैश नगर, ओरछा गेट, छनियापुरा, सुभाषगंज, बड़ा बाजार, मालिनों का चौराहा, विसाती बाजार, सर्राफा बाजार, मानिक चौराहा और सिविल अस्पताल होते हुए गुलाम गौस खां चौक स्थित मैदान पहुंचेगा।
उन्होंने बताया कि जुलूस के बाद गुलाम गौस खां चौक के मैदान में जलसा आयोजित किया जाएगा। इसमें उलेमा तकरीर करेंगे और सलाम पेश किया जाएगा। साथ ही विश्व शांति और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी जाएगी।
बैठक में हबीबुरहमान, अबरार अहमद, चौधरी मसरूर, मौलाना याकूब सहित बड़ी संख्या में सीरत कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन महासचिव नूर अहमद मंसूरी एडवोकेट ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।