{"_id":"6ae8e0881fa5be1f70048e57","slug":"tubewell-in-manpur-west-breaks-down-for-the-second-time-in-10-days-haldwani-news-c-337-1-ha11021-138506-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मानपुर पश्चिम का ट्यूबवेल 10 दिन में दूसरी बार खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मानपुर पश्चिम का ट्यूबवेल 10 दिन में दूसरी बार खराब
Tue, 03 Nov 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड मानपुर पश्चिम का नलकूप दस दिन के भीतर दोबारा खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया है। इससे वार्ड-56 के देवलचौड़ समेत आसपास के क्षेत्रों में एक हजार की आबादी प्रभावित है। जल संस्थान ने नलकूप की मरम्मत का काम शुरू कर प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी बांटना शुरू कर दिया है।
हरिपुर जमन गांव का नलकूप भी दुरुस्त न होने से ग्रामीण परेशान हैं। सहायक अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि नलकूप की केबल और मोटर में खराबी आई है। इससे टीपीनगर वाले नलकूप की लाइन से जोड़कर जलापूर्ति की जा रही है। वार्ड-56 के मानपुर पश्चिम क्षेत्र में बीते रविवार को दूषित पेयजलापूर्ति की शिकायत मिली थी। जल संस्थान की टीम ने सोमवार को जांच कर दूषित लाइन को चिह्नित कर काट दिया। जलापूर्ति दुरुस्त करने की मांग को लेकर वार्ड पार्षद भागीरथी देवी ने शाम को जल संस्थान के उपखंड कार्यालय में धरना दिया। पार्षद ने कहा कि दूषित जलापूर्ति और नलकूप खराब होने से संकट बढ़ गया है।
रामपुर रोड पर पेयजल लाइन फिर क्षतिग्रस्त
रामपुर रोड पर गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान जल संस्थान की पेयजल लाइन एक बार फिर टूट गई है। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि दस इंच व्यास वाली सीमेंट की एक सौ बीस मीटर लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। कार्यदायी संस्था ही पेयजल लाइन दुरुस्त करा रही है। लाइन टूटने से रामपुर रोड क्षेत्र के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता परेशान हैं।