{"_id":"6ad8bb23db9cbc03f00a6de6","slug":"bushes-have-not-been-cleared-along-the-khandah-girgaon-road-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127672-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: खंडाह-गिरगांव मार्ग से नहीं हुआ झाड़ियों का कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: खंडाह-गिरगांव मार्ग से नहीं हुआ झाड़ियों का कटान
Wed, 21 Oct 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। इडवालस्यू पट्टी के खंडाह-गिरगांव मार्ग पर बरसात खत्म होने के बाद भी झाड़ियों का कटान नहीं हो पाया है। सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के बीच से गुजरना ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
अजय हटवाल, दुर्गा प्रसाद, सूर्य प्रकाश नौटियाल और प्रेम बल्लभ ने बताया कि इस मार्ग से पिपलकोटी, औणी, असनाली, क्वीराली, गिरगांव और कुकड़गांव के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। मगर झाड़ियों के कारण मार्ग पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोनिवि से जल्द झाड़ी कटान कराने की मांग की। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले झाड़ी कटान कराने की तैयारी की गई थी। मगर मौसम खराब होने और बारिश के कारण काम नहीं हो पाया। क्षेत्र में झाड़ियों की समस्या को देखते हुए जल्द कटान कराया जाएगा। संवाद