{"_id":"6a2156cf2f363e73bd09701b","slug":"dangling-electric-wires-and-dilapidated-poles-pose-a-danger-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123286-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: झूलते बिजली के तार और जर्जर पोल बने खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: झूलते बिजली के तार और जर्जर पोल बने खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 शक्तिविहार भक्तियाना के लेन नंबर-1 में झूल रहे बिजली के तार और जर्जर बिजली के पोल स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बने हैं। लोगों का कहना है कि तार काफी नीचे तक लटक रही है जबकि दो बिजली के पोल भी जर्जर हालत में हैं जिससे यहां हादसे का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय प्रकाश सती, सोनी उनियाल, गब्बर सिंह असवाल, हरीश और हुकुम सिंह ने कहा कि कई बार ऊर्जा निगम से इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं और स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। ऐसे में यहां दुर्घटना की आशंका बनी है। लोगों ने ऊर्जा निगम से बंच केबल को शीघ्र ठीक कराने और जर्जर पोल हटाकर नए पोल लगाने की मांग की। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता यतेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय टीम से निरीक्षण कराकर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। संवाद
Trending Videos