फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   For the BJP, power is a means for public welfare: Bansuri Swaraj

भाजपा के लिए सत्ता जनकल्याण का माध्यम : बांसुरी स्वराज

Tue, 27 Oct 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
For the BJP, power is a means for public welfare: Bansuri Swaraj
फोटो
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान
श्रीनगर में हुई भाजपा की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। भाजपा पौड़ी जिले की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता जनकल्याण का माध्यम है।

बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद में बांसुरी स्वराज ने सवाल-जवाब भी किए। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाए। उन्होंने जनता के बीच सक्रिय रहते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्ता भाजपा के लिए जनकल्याण का माध्यम है न कि किसी लोभ-लालच का। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने उनकी माता स्व. सुषमा स्वराज को यहां से सांसद बनाकर संसद भेजा था। वह उत्तराखंड के प्रति अपने जुड़ाव और दायित्व को निभाना चाहती हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अभद्र भाषा पर भी अफसोस जताया। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने मुख्य वक्ता और बैठक में शामिल अन्य लोगों का स्वागत किया। बैठक में जिला सह-प्रभारी रविंद्र राणा, जिला प्रभारी नलिन भट्ट, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी, संपत सिंह रावत, सुषमा रावत, मेयर आरती भंडारी, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed