फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ganga House emerged victorious in volleyball.

Pauri News: गंगा हाउस ने वॉलीबॉल में मारी बाजी

Mon, 26 Oct 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 26 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Ganga House emerged victorious in volleyball.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। शाश्वत शिक्षा निकेतन बागवान धर्मनगर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वॉलीबॉल, शॉटपुट (गोला फेंक) और डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) के रोमांचक मुकाबले संपन्न हुए। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जूनियर एवं प्राइमरी बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भागीरथी हाउस व अलकनंदा हाउस के बीच पहला तथा दूसरा मुकाबला गंगा हाउस व यमुना हाउस के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में गंगा हाउस विजेता रहा जबकि अलकनंदा हाउस उपविजेता बना। छात्रा वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यमुना हाउस व भागीरथी हाउस और अलकनंदा हाउस व गंगा हाउस के बीच मुकाबला हुआ। गंगा हाउस ने विजेता का खिताब अपने नाम किया और भागीरथी हाउस उपविजेता रहा। प्राइमरी बालक की गोला फेंक प्रतियोगिता में शिवांक भट्ट प्रथम, अर्णव राज द्वितीय व गर्वित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में दीपिका व स्वाति प्रथम, गुंजन द्वितीय व अनुष्का तृतीय स्थान पर रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed