फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hazard posed by a dry tree near the petrol pump

Pauri News: पेट्रोल पंप के समीप सूखे पेड़ से बना खतरा

Tue, 27 Oct 2026 03:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
Hazard posed by a dry tree near the petrol pump
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। बजीरों का बाग मार्ग पर जीएमओयू पेट्रोल पंप के समीप खड़ा सूखा शीशम का पेड़ लंबे समय से खतरा बना हुआ है। कुछ दिन पहले इसकी मोटी डाल टूटकर बिजली लाइन पर गिर गई थी जिससे आठ से दस घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। मगर इसके बाद भी पेड़ नहीं हटाया गया। पार्षद अंजना रावत ने पहले मेयर आरती भंडारी से शिकायत की थी। शनिवार को उन्होंने एसडीएम नूपुर वर्मा को पत्र सौंपकर पेड़ हटाने की मांग की। इसके बाद शनिवार शाम एसडीएम ने पटवारी को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया। पार्षद ने बताया कि पेड़ हटाने के लिए पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं एसडीएम नूपुर वर्मा ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया गया है। निरीक्षण के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed