{"_id":"6a2155e7c7c16493550668d3","slug":"the-commissioner-conducted-a-surprise-inspection-of-the-hospital-and-inquired-about-the-condition-of-the-patients-pauri-news-c-51-1-pri1002-114581-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फायर सेफ्टी ऑडिट व चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश
पौड़ी। गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से व्यवस्था पूछी। आयुक्त ने स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा कर अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को आयुक्त आनंद स्वरूप पूर्वाह्न 10 बजे जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय औषधि भंडार, पैथोलॉजी लैब, इंजेक्शन कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, आईसीयू, एक्स-रे और आपातकालीन सेवा इकाई का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उपचार का हाल जाना। पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज सोहन सिंह, आशीष थपलियाल से सुविधाओं के बारे में पूछा।
आयुक्त ने अस्पताल में फायर सेफ्टी ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अग्निशमन यंत्रों व अन्य सुरक्षा उपकरणों को हर समय पूरी तरह से कार्यशील और दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, सीटी स्कैन कक्ष में क्षतिग्रस्त टाइल्स को बदलवाने के निर्देश दिए। पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने आयुक्त को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, मानव संसाधनों और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
विज्ञापन
Trending Videos