{"_id":"617197acc23ae0494973dea9","slug":"third-merit-released-for-admission-in-b-sc-first-semester-shrinagar-news-drn394026499","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर मेें बीएससी-प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए तृतीय वरीयता सूची जारी हो गई है। सूची में शामिल अभ्यर्थियों से 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन मोड में फीस जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। रिक्त सीटों के लिए अंतिम वरीयता सूची 28 अक्तूबर को जारी की जाएगी।
वर्तमान में गढ़वाल विवि में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बीएससी-प्रथम सेमेस्टर प्रवेश समिति 2021-22 पूर्व में प्रवेश के लिए दो वरीयता सूची जारी कर चुकी है। बुधवार शाम तीसरी वरीयता सूची जारी भी कर दी गई। प्रवेश समिति संयोजक डॉ. एससी सती ने बताया कि तीसरी सूची में बायो ग्रुप में 278 और मैथ्स ग्रुप में 254 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए बायो ग्रुप में रसायन विज्ञान की कट ऑफ मेरिट 77.4 प्रतिशत और मैथ्स ग्रुप में 79.8 प्रतिशत रखी गई है। रसायन विज्ञान में सीट पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को उनकी वरीयता के अनुसार भरे गए विषय आवंटित किए गए हैं। अभ्यर्थी 21 से 28 अक्तूबर तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। परिसर खुलने पर छात्र-छात्राओं को शैक्षिक एवं आरक्षण प्रमाण पत्रों की प्रतियां और टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र व माइग्रेशन प्रमाण पत्र संकायाध्यक्ष कार्यालय मेें जमा कराने होंगे।