फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Debris blocked the way at three locations on TJ Road

Pithoragarh News: टीजे रोड पर तीन स्थानों पर मलबे ने राह रोकी

Fri, 14 Aug 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 14 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Debris blocked the way at three locations on TJ Road
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। निचले इलाकों के साथ टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) रोड पर भी बारिश का असर देखने को मिला। बाटनागाड़ समेत तीन स्थानों पर सुबह मलबा आने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

लोनिवि के जेई बीएस पोखरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश के कारण बाटनागाड़ में मलबा आ गया था। सुबह नौ बजे यातायात प्रभावित हुआ। टीम ने मलबा हटाकर सुबह 9:50 बजे मार्ग खोल दिया। टीजे रोड पर आगे दो अन्य स्थानों पर भी बारिश के दौरान मलबा आने से यातायात बाधित हुआ। एक स्थान पर सुबह 7:30 बजे मार्ग बंद हुआ। टीम ने पोकलेन की मदद से मलबा हटाकर सुबह 8:45 बजे खोल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारिश तेज होने पर संवेदनशील स्थानों पर मलबा आने की स्थिति बन रही है। विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और मलबा आते ही तत्काल उसे हटाकर यातायात सुचारू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed