फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   How will schooling continue? If 23 teachers leave, only five will join

कैसे होगी पढ़ाई : 23 शिक्षक जाएंगे तो आएंगे सिर्फ पांच

Sun, 30 Aug 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 30 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
How will schooling continue? If 23 teachers leave, only five will join
चंपावत। अनुरोध के आधार पर शिक्षकों के तबादलों के बाद चंपावत जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। अलग-अलग विद्यालयों में तैनात एलटी संवर्ग के 23 शिक्षकों का अन्य जिलों में स्थानांतरित होकर जाएंगे, जबकि महज पांच शिक्षक जिले में आएंगे। इससे जिले में शिक्षकों की कमी और बढ़ जाएगी। इसका सबसे अधिक असर दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में पड़ेगा।
विज्ञापन


सीमांत जिले चंपावत में कक्षा छह से 12वीं तक के 105 विद्यालय संचालित हैं। इनमें से बहुत से विद्यालय पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। जिले भर के विद्यालयों में एलटी संवर्ग में सहायक अध्यापकों के 691 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 619 शिक्षक कार्यरत हैं। वर्तमान में 72 पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में तबादला एक्ट-2017 की धारा 17(1)(ख) के खंड एक से पांच में वर्णित प्रावधानों के तहत प्राप्त तबादला आवेदनों पर कार्रवाई के बाद जिले में शिक्षा विभाग की स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है। शासन की ओर से शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा सचिव ज्योति यादव ने तबादला आवेदनों पर नियमानुसार निर्धारित समय में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके तहत चंपावत जिले से एलटी संवर्ग के 23 शिक्षक अन्य जिलों में स्थानांतरित होकर जाएंगे। इसके सापेक्ष महज पांच शिक्षक जिले में आएंगे। इससे जिले में शिक्षकों की कमी और बढ़ जाएगी। पहले से ही शिक्षकों के अभाव में संचालित दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों पर इसका अधिक असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इस श्रेणी के शिक्षकों के हुए तबादले
शिक्षा विभाग के मुताबिक, गंभीर रूप से बीमार, दिव्यांग कार्मिक, पति या पत्नी के बीमार होने अथवा दिव्यांगता के आधार पर किए गए अनुरोध पर तबादले किए गए हैं। इसके अलावा मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं लाचार बच्चों के माता-पिता के अनुरोध, सेवारत पति-पत्नी के इकलौते दिव्यांग पुत्र या पुत्री के आधार पर भी स्थानांतरण किए गए हैं। प्रदेश सरकार की सेवा में कार्यरत पति या पत्नी की ओर से सामान्य श्रेणी के क्षेत्र में तैनाती के अनुरोध, विधवा, विधुर, सक्षम न्यायालय के आदेश से घोषित परित्यक्ता एवं तलाकशुदा कार्मिक और वरिष्ठ कार्मिकों के अनुरोध के आधार पर भी तबादले किए गए हैं।
--------
ज्यादातर शिक्षक स्वयं बीमार
अनुरोध के आधार पर हुए शिक्षकों के तबादलों में बड़ी संख्या ऐसे शिक्षकों की है, जिन्होंने स्वयं के बीमार होने के आधार पर स्थानांतरण का अनुरोध किया था। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार परिजन, दिव्यांगता और अन्य निर्धारित कारणों के आधार पर भी शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किए। शासन स्तर से आवेदनों की जांच और निर्धारित प्रावधानों के तहत कार्रवाई के बाद शिक्षकों के तबादले किए गए हैं।

...........
अनुरोध के आधार पर शासन स्तर से शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। जिले से एलटी संवर्ग के 23 शिक्षकों का अन्य जिलों में स्थानांतरण हुआ है, जबकि पांच शिक्षक जिले में आने हैं।
मान सिंह, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed