फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ramlila begins in Chandani Bhajanpur; the first day's performance covered events up to the birth of Ram

Pithoragarh News: चंदनी भजनपुर में रामलीला शुरू, पहले दिन रामजन्म तक हुई लीला

Sat, 24 Oct 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Ramlila begins in Chandani Bhajanpur; the first day's performance covered events up to the birth of Ram
बनबसा (चंपावत)। श्री रामलीला कमेटी चंदनी भजनपुर की रामलीला मंचन बीती रात्रि से शुरू हो गया। पहले दिन नटी सूत्रधार से मंचन का शुभारंभ कर रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के भगवान शिव से वरदान मांगने से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक की लीला का मंचन दिखाया गया। मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि लीला देवी ने किया। शिव का पात्र कपिल भार्गव, पार्वती का आराध्या चंद, नटी का कोमल बिष्ट, सूत्रधार का उन्नति चंद, रावण का वैभव मुरारी, कुंभकर्ण का प्रकाश भट्ट, विभीषण का पारस चंद, नारद का पंकज गुरुंग ने निभाया। मंचन का निर्देशन उमेश भट्ट और सहनिर्देशन रमेश चंद ने किया। मंचन के सफल आयोजन में कमेटी अध्यक्ष कृष्णानंद लेखक और कमेटी पदाधिकारियों ने सहयोग दिया। यहां जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, चंदनी प्रधान प्रमिला ज्याला, भजनपुर प्रधान शांति चंद, बीडीसी सदस्य कविता घोटा, महेश मुरारी, सुनीता मुरारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed