{"_id":"6a7f5249684f9e26a4033702","slug":"tribute-paid-to-martyrs-on-partition-horrors-remembrance-day-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-143126-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Fri, 14 Aug 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में संस्कृति विभाग की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर विभाजन में पीड़ित और दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद महाविद्यालय की शौर्य दीवार पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मोहन सिंह मेहता की पुत्रवधू और महाविद्यालय की प्रयोगशाला सहायक मीना मेहता ने व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि उनके ससुर मोहन सिंह मेहता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह आजाद हिंद फौज में रहे और करीब 15 वर्ष तक अफ्रीका की जेल में यातनाएं सहते रहे। महाविद्यालय की ओर से मीना मेहता को सम्मानस्वरूप स्मृति चिह्न और पौधा भेंट किया गया।
विद्यार्थियों को विभाजन की विभीषिका पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में आदित्य पांडेय प्रथम, मयंक सिंह धौनी द्वितीय और सचिन सिंह तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में आदित्य पांडेय प्रथम, ऋतिक सिंह द्वितीय और निकिता बिष्ट तृतीय रहीं। क्विज प्रतियोगिता में सौरव नाथ प्रथम, ऋषभ मेहता द्वितीय और मंदीप सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी ने सम्मानित किया। संचालन डॉ. नम्रता देव महर ने किया। इस दौरान डॉ. दीपा सिंह, विभा पांडेय, दिनेश व्यास, सुमन पांडेय, ममता बिष्ट, सरोज पंत, निर्मला परगाई, ब्रह्मदेव शर्मा, प्रेम गिरी आदि मौजूद रहे।