Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Forest personnel step up patrols in view of Diwali

Rishikesh News: दीपावली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनगर वन कर्मियों ने बढ़ाई गश्त

Wed, 04 Nov 2026 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 04 Nov 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Forest personnel step up patrols in view of Diwali
-हरिद्वार देहरादून रेलवे ट्रेक किनारे चलाया सघन अभियान
विज्ञापन

रायवाला। दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के वनकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मोतीचूर रेंज अधिकारी गौरव नेगी के निर्देश पर वन कर्मियों की टीम ने मोतीचूर देहरादून और ऋषिकेश रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार को सघन गश्त की।

वन कर्मियों ने रेलवे ट्रैक के आसपास जंगल क्षेत्र में अवैध घुसपैठ और वन्य जीवों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी टीम गठित की। रेंज अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि दीपावली के दौरान जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान जंगल में घुसपैठ और वन्यजीवों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है जिसको देखते हुए वन कर्मियों की टीम गठित की गई है जो पार्क और गांव से सटे क्षेत्रों में गश्त करेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। इसके अलावा रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों से जंगल क्षेत्र में फेंकी जा रही गंदगी को हटाने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा करना उनका पहला दायित्व है। पार्क प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पार्क के अधिकारियों को दें। गश्त के दौरान वन दरोगा दिनेश डुमरियाल, मनोज किशोर वन आरक्षी, देवांशु शर्मा वन आरक्षी धर्मपाल वन आरक्षी, विनोद नौटियाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed