फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Krishna and Simran Win Marathon Dhalwala. To mark

Rishikesh News: कृष्ण और सिमरन ने जीती मैराथन

Wed, 02 Sep 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 02 Sep 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Krishna and Simran Win Marathon

Dhalwala. To mark
ढालवाला। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में नव मधुबन आश्रम ने स्वच्छ गंगा, स्वच्छ मुनि की रेती का संदेश देने के लिए मधुबन कृष्ण उत्सव मैराथन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कृष्ण और बालिका वर्ग में सिमरन तिगारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मैराथन में बालक और बालिका वर्ग के लगभग 450 बच्चों ने भाग लिया। यह दौड़ नव मधुबन आश्रम से प्रारंभ होकर देहरादून तिराहा, नटराज चौक, आईएसबीटी और 14 बीघा पुल के होते हुए वापस आश्रम में आकर संपन्न हुई। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर कृष्ण , द्वितीय स्थान पर अरुण , तीसरे स्थान पर रेक्ट थापा, चौथे स्थान पर कृष्ण शर्मा और पांचवें स्थान पर अमृत रहे। वही बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सिमरन तिवारी, द्वितीय स्थान पर भागीरथी नेगी, तीसरे स्थान पर अनु कुमारी, चौथे स्थान पर प्राची और पांचवें स्थान पर अंशिका नेगी रहीं। दोनों वर्गों के इन प्रथम पांच विजेताओं को 3 सितंबर को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में नकद पुरस्कार राशि और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने सभी प्रतिभागियों को माल्यार्पण कर और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की। वहीं आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन चित्रकला और धर्म-संस्कृति आधारित क्विज प्रतियोगिता हुई। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण के स्वरूपों को रंगों के माध्यम से उकेरा। क्विज में गीता, रामायण, महाभारत और भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed