{"_id":"6af5be129774a0ed1d081a8d","slug":"mayor-inspects-drain-under-construction-finds-irregularities-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-148763-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: निर्माणाधीन नाले की अनियमितता पर मेयर का निरीक्षण, दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: निर्माणाधीन नाले की अनियमितता पर मेयर का निरीक्षण, दिए जांच के निर्देश
Thu, 12 Nov 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
- रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास चल रहा है निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास निर्माणाधीन नाले के कार्य में अनियमितता की मिल रही शिकायतों पर मेयर शंभू पासवान ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान सामने आई गंभीर कमियों पर नाराजगी जताते हुए मेयर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।
मेयर ने दोटूक कहा कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की जाए। यदि जांच में कार्य गुणवत्ताहीन या मानकों के विपरीत पाया जाता है, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि नाले के निर्माण में उच्च गुणवत्ता मानकों का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए। मौके पर जो भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण का मुख्य उद्देश्य लोगों को राहत देना है, इसलिए काम ऐसा होना चाहिए जिससे भविष्य में स्थानीय लोगों को जलभराव या जल निकासी से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।